Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

क्या सच में BJP में शामिल होंगे कमलनाथ और नकुलनाथ? वीडी शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

37

भोपाल। विधानसभा चुनाव के बाद अब सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच मध्यप्रदेश की राजधानी में आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीडी शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी दी। वीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव पर कहा, कि बीजेपी के दिल्ली से ही लोकसभा टिकट तय होंगे! चेहरों से लेकर समय सब कुछ दिल्ली से तय होगा।

बता दें कि कई दिनों से सोशल मीडिया पर कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी। इस सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध प्रकट किया गया है। उसे विरोध के चलते जिन कांग्रेसियों के मन में कोई पीड़ा है और वह भाजपा में शामिल होना चाहते तो उनके लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं उनका स्वागत करते है।

टिकट वितरण पर बोले वीडी शर्मा

वीडी शर्मा का ने कहा, कि टिकट वितरण को लेकर दिल्ली हाई कमान तय करेगा, कि कब विचार शुरू करना है, कब टिकट पर विचार करना है और कौन कहां से चुनाव लड़ेगा यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। टिकट वितरण में चौंकाने के सवाल पर वीडी शर्मा का ने कहा, कि कुछ भी हो सकता है। भोजशाला के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा, कि मामला क़ानून है। यह सब कोर्ट तय करेगा। लेकिन, एक बात तय है मोदीजी के नेतृत्व में गुलामी की आईडेंटिटी हटाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.