Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर

MP पटवारी परीक्षा को मोहन सरकार से मिली क्लीन चिट, चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग के निर्देश

44

मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी को क्लीन चिट मिल गई है. पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच कर रहे आयोग ने इसकी प्रक्रिया को क्लीन चिट दे दी है, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने पटवारी एग्जाम में चयनित अभ्यर्थियों के ज्वाइनिंग के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, मोहन यादव सरकार जल्द पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देगी. इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए हैं. आदेश के मुताबिक, पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर लोगों को नियुक्ति दी जाए इसके अलावा बचे हुए परिणाम भी घोषित किए जाएंगे.

गड़बड़ी के आरोपों के बाद परीक्षा परिणाम को रोके गए थे

बता दें, पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद परीक्षा परिणाम को रोक दिया गया था. इसकी जांच के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज ने जांच के निर्देश दिए थे. सरकार ने जांच के लिए आयोग का गठन किया था. ऐसे में अब प्रदेश में हो रही पटवारी भर्ती को क्लिन चिट मिल गई है. जिसके बाद कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर नियुक्ति संबंधी कार्यवाही के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संबंधित विभागों को दिए गए हैं.

क्या था पूरा मामला?

नवंबर 2022 में पटवारी सहित ग्रेड-3 के 9200 पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया था. 15 मार्च से 26 अप्रैल तक परीक्षाएं हुईं. आवेदन करने वाले 1207963 उम्मीदवारों में 978270 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. कर्मचारी चयन मंडल ने 30 जून 2023 को 8617 पदों के लिए परिणाम जारी किए. परीक्षा में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए लाखों अभ्यर्थियों ने प्रदेश के जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया था. शिवराज सिंह ने परीक्षा की जांच कराने की घोषणा की थी. जुलाई 2023 को जस्टिस राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.