Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी...

कलयुगी बेटा… शराब पीने के लिए मांगे पैसै, नहीं मिले तो पिता का तोड़ा पैर

34

बिहार के मुजफ्फरपुर में कलयुगी पुत्र ने शराब के लिए पैसा न देने पर अपने पिता की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी. आरोपी बेटे ने रॉड मारकर पिता के पैर तोड़ दिए. आरोपी की भाभी ससुर को बचाने आई तो उनकी भी पिटाई कर दी. घर में मची चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे. भीड़ को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़ित भाभी ने मामले की शिकायत पुलिस से की. घटना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

बेटे की पिटाई से घायल हुए पिता को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. उनके पैर की हड्डी में फ्रेक्चर आया है. घटना के बाद घर में कोहराम की स्थिति है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नवलेश कुमार, उसकी पत्नी गुंजन देवी और बादल कुमार के नाम मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि नवलेश आए दिन शराब और जुआ को लेकर घर में हंगामा करता है.

जुआ-शराब के लिए मांग रहा था पैसे

घटना मुजफ्फरपुर के दिघरा रामपुर शाह की है. पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि आरोपी नवलेश कुमार शराब का नशा करता है. वह जुआ भी खेलता है. उसकी भाभी रोशनी कुमारी ने बताया कि जेठ नवलेश ने अपने पिता से जुआ और शराब के लिए पैसे मांगे. जब उसे पैसा देने से मना किया तो उसने गुस्से में आकर पिता शिवनाथ महतो की पिटाई कर दी. वह इतना नाराज हुआ कि उसने घर में रखी लोहे की रॉड मारकर उनके पैर तोड़ दिए. पिटाई से पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. इसी बीच रोशनी अपने जेठ को रोकने के लिए आई. आरोप है कि नवलेश ने उनकी भी पिटाई कर दी.

जेठ, जेठानी सहित तीन के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

घर में मारपीट की घटना से चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए. उन्हें देख नवलेश वहां से भगा गया. इधर, पिटाई से घायल शिवनाथ महतो को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. रोशनी कुमारी ने सदर थाना पुलिस से शिकायत कर आरोपी जेठ नवलेश कुमार, जेठानी गुंजन देवी और बादल कुमार के नाम मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.