Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बिहार राज्यसभा चुनाव: RJD के मनोज झा और संजय यादव ने दाखिल किया नामांकन पत्र, लालू व तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद

80

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से मनोज झा और तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सहायक संजय यादव ने राज्यसभा के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा का राज्यसभा में लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। वहीं तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को पहली बार पार्टी से उम्मीदवार बनाया गया है।

बिहार की 6 राज्यसभा सीटें हो रही खाली 
बता दें कि बता दें कि बिहार से राज्यसभा की छह सीटों का कार्यकाल 02 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसमें जदयू और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की दो-दो तथा भाजपा और कांग्रेस की एक-एक सीट शामिल है। जिन सांसदों का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होगा उनमें वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल हेगड़े (जदयू), सुशील कुमार मोदी (भाजपा), मनोज कुमार झा और अशफाक करीम (राजद) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं।

उधर, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संजय कुमार झा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से डॉ. भीम सिंह तथा डॉ. धर्मशीला गुप्ता जबकि कांग्रेस की ओर से अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.