Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, बीजद का कोई भी नेता मौजूद नहीं रहा

23

ओडिशा की तीन राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। वैष्णव ने ओडिशा विधानसभा परिसर में राज्यसभा निर्वाचन पीठासीन अधिकारी अबनीकांत पटनायक के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव में वैष्णव की उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान किया था। बीजद ने 2019 में राज्यसभा चुनाव के दौरान भी वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

बीजद का कोई भी नेता मौजूद नहीं
रेलवे, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव के साथ नामांकन दाखिल करते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और पार्टी के 13 विधायक मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने जब नामांकन पत्र दाखिल किया, तब बीजद का कोई भी नेता मौजूद नहीं था। वैष्णव ने जब 2019 के राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे, तब बीजद नेता सस्मित पात्रा और अमर पटनायक मौजूद थे। बीजद के दो उम्मीदवार देबाशीष सामंतराय और सुभाशीष खुंटिया पहले ही राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

एक सीट भाजपा के लिए छोड़ी 
ओडिशा विधानसभा में बीजद विधायकों की संख्या को देखते हुए उसके तीन उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि, नवीन पटनायक की पार्टी ने दो उम्मीदवार उतारने को प्राथमिकता दी और एक सीट भाजपा उम्मीदवार वैष्णव के लिए छोड़ दी। ओडिशा से राज्यसभा सदस्य के रूप में वैष्णव, अमर पटनायक और प्रशांत नंदा का कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त होगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.