Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिता की बात से नाराज युवक ने उठाया खौफनाक कदम, खुलासा होते ही उड़े होश, जानें क्या है मामला

26

जबलपुर। जबलपुर में एक पिता को बेटे को समझाना और गांव से बाहर जाकर नौकरी करने के लिए मना करना बेटे को इतना नागवार गुजरा की बेटे ने जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने के बाद युवक के शव को जंगली जानवर नोच कर खाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के 18 दिन बाद जंगल से युवक के शव को नर कंकाल के रूप में बरामद कर लिया और फॉरेंसिक जांच के लिए मेडिकल अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल तिलवारा थाना क्षेत्र के हिनोता झिरी परासिया गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक धनसिंह उइके गांव से बाहर जाकर नौकरी करना चाहता था, लेकिन पिता ने इस पर आपत्ति जताई और घर में रहकर ही पढ़ाई लिखाई और काम करने के लिए कहा।

पिता की बात बेटे को इतनी नागवार गुजरी की बेटे ने घर में पिता के द्वारा बनाई गई रस्सी से गांव से कुछ दूरी में लगे जंगल में जाकर फांसी लगाकर अपनी जिंदगी को समाप्त कर लिया। जब बीते 18 दिनों से परिजन बेटे की तलाश कर रहे थे तब इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि जंगल में पुलिस को किसी युवक का नर कंकाल मिला है। जानकारी लगते ही परिजन जंगल पहुंचे जहां उन्होंने नर कंकाल के पास मिली रस्सी गाड़ी की चाबी और कपड़े से उसकी पहचान की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.