Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

किसान आंदोलन से दिल्ली बॉर्डर जाम, रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट कैसे पहुंचे?

34

एमएसपी की गारंटी और कर्ज माफी की मांग को लेकर एक बार फिर से देश के किसान सड़क पर हैं. किसानों ने दिल्ली मार्च शुरू कर दिया है. हरियाणा और पंजाब से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की ओर चल पड़े हैं. इधर, दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली सीमा में घुसने से रोकने के लिए सभी बार्डर सील कर लिए हैं. भारी संख्या में फोर्स की तैनाती के साथ सीमेंट के ब्लाक और लोहे के बैरीकेड लगाकर सड़कों को बंद कर दिया गया है. वहीं जगह जगह प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में भी लिया जा रहा है.

इसकी वजह से दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर और गुरुग्राम बॉर्डर के अलावा सिंधु बॉर्डर पर कई किमी लंबा जाम लग गया है. स्थिति यहां तक आ गई है कि रेलवे स्टेशन या एयर पोर्ट जाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. विभिन्न बॉर्डर पर हजारों लोग जाम में फंसे हैं. उधर, किसानों के आक्रोश और दिल्ली में हो रही किलेबंदी को देखते हुए अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले का संज्ञान लिया है. वकीलों को सुप्रीम कोर्ट पहुंचने में हो रही दिक्कत पर टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने साफ शब्दों में कहा कि कहीं कोई दिक्कत हो तो मुझे बताएं.

एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

उधर, दिल्ली एयरपोर्ट ने भी यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि टर्मिनल 1 (टी1) पर आने के लिए यात्री मैजेंटा लाइन और टर्मिनल 3 (टी3) के लिए एयरपोर्ट मेट्रो से आए. एयरपोर्ट ने सभी यात्रियों को भेजे संदेश में बताया है कि किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली में रूट डायवर्जन रहेगा. वाणिज्यिक वाहनों का संचालन बंद हो सकता है. ऐसे में यात्री मेट्रो से एयरपोर्ट तक आ सकते हैं. वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों को रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.