Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ... जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना... तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस...

धार में अनियंत्रित होकर पलटा तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए बर्तन लेकर दौड़े ग्रामीण..

53

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर – अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन के पास एक तेल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जैसे ही टैंकर पलटा उसमें से तेल बहने लगा। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई और ग्रामीण तेल लूटने के लिए डब्बे और बर्तन लेकर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने ग्रामीणों को मौके से हटाया।

टैंकर से कच्चा तेल बह रहा था। लेकिन ग्रामीण इसे खाना बनाने वाला तेल समझ बैठे और बर्तनों में भरने की होड़ लग गई। कच्चे तेल को लेने के लिए ग्रामीण फोर लैन पर आ गए। सूचना पर राजगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने लोगों से कच्चा तेल नहीं भरने के लिए कहा लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी और कच्चा तेल भरकर अपने-अपने घर ले गए।

आपको बता दें कि कुछ ग्रामीण तो दो पहिया वाहन पर तेल भरने के लिए कैन तक लेकर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार टैंकर के अंदर कच्चा तेल एमओपी नाम का एक केमिकल रखा हुआ था। टैंकर गांधीधाम से इंदौर फैक्ट्री की तरफ जा रहा था। इसी बीच हादसे का शिकार हो गया। टैंकर के केबिन में चालक फस गया था जिसे निकालने के बाद उपचार के लिए भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.