Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उमरिया में बाइक सवार परिवार पर अचानक हाथी ने कर दिया हमला, मोटरसाइकिल को कुचला..

30

उमरिया। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज में सड़क किनारे छिपे एक हाथी ने बाइक सवार परिवार पर हमला कर दिया। जंगली हाथी ने यह हमला अचानक किया था। पति-पत्नी और मासूम बच्ची बाइक से शहडोल की तरफ जा रहे थे। हाथी इतना गुस्से में था कि उसने बाइक को पूरी तरह से कुचल दिया।

इसके बाद हाथी को आग दिखाई गई और टॉर्च की रोशनी की मदद से उसे जंगल की तरफ भेजा गया। क्षेत्र में गश्ती कर रहे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने परिवार को सुरक्षित बचाया और बस में बैठाकर गांव के लिए भेजा।

इससे पहले शहडोल जिले में भी हाथी के हमले से एक किसान की मौत हो गई थी। जंगल के पास खेत में किसान काम कर रहा था। तभी हाथियों का दल पहुंच गया और किसान को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.