Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

PM मोदी की जाति को लेकर क्या है पूरा विवाद? राहुल ने कहा, वो जन्मजात ओबीसी नहीं!

34

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर एक बार फिर से विवाद हो रहा है. इस बार विवाद को हवा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने दी है. राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जन्मजात ओबीसी नहीं थे, पीएम बनने के बाद उन्होंने अपनी सामान्य वर्ग की जाति को ओबीसी में तब्दील कर दिया. आइये जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर पहली बार कब सवाल उठा था, किसने उठाया था और अभी इस मामले का क्या स्टेटस है.

सन् 2014 में जब पहली बार नरेंद्र मोदी ने खुद को पिछड़ा वर्ग का बताया था तो इस पर खासा विवाद हुआ था. तब कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोदी ने सत्ता में आने के बाद अपनी जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करा दिया. हालाँकि, गुजरात सरकार ने सफ़ाई में कहा था कि घांची (तेली) समाज को 1994 से गुजरात में ओबीसी का दर्जा मिला था. नरेंद्र मोदी इसी घांची जाति के हैं.

शंक्ति सिंह गोहिल के आरोप

तब कांग्रेस नेता शंक्ति सिंह गोहिल ने आरोप लगाया था कि मोदी 2001 में मुख्यमंत्री बने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए 2002 में अपनी जाति को पिछड़ी जाति में डाल दिया. इस आरोप पर गुजरात सरकार की ओर से दिए गए जवाब के चलते विराम लग गया था. ओबीसी में किसी भी जाति को शामिल करने के लिए राज्य सरकार की ओर से सामाजिक पिछड़ेपन और आंकड़ों के आधार पर आरक्षण मुहैया कराया जाता है.

102वां संशोधन, 3 नए आर्टिकल

2018 में संसद ने संविधान में 102वां संशोधन पारित किया था जिसमें संविधान में तीन नए अनुच्छेद शामिल किए गए थे. नए अनुच्छेद 338-बी के जरिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया. इसी तरह एक और नया अनुच्छेद 342ए जोड़ा गया जो अन्य पिछड़ा वर्ग की केंद्रीय सूची से संबंधित है. तीसरा नया अनुच्छेद 366(26सी) सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को परिभाषित करता है.

इस अधिनियम के पारित होने के बाद यह सवाल उठा कि क्या संविधान में किए गए संशोधनों का मतलब यह है कि ओबीसी की एक केंद्रीय सूची होगी जो प्रत्येक राज्य के लिए ओबीसी को नामित करेगी. इसने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी जिसमें राज्यों की ओबीसी की अपनी सूची तैयार करने और बनाए रखने की शक्ति के बारे में भ्रम पैदा हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.