Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

SP ऑफिस पहुंचा किन्नर समाज, आप बीती बताते हुए लगाई मदद की गुहार, जानें क्या है मामला

37

ग्वालियर। किन्नर समाज के लोग एसपी ऑफिस में मदद की गुहार लगाने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्या पुलिस महकमें के बड़े अधिकारियों को बताई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। दरअसल, ग्वालियर एसपी कार्यालय में पहुंचे किन्नर समाज के लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि शहर की शील नगर में उनके समाज का एक कब्रिस्तान है। जिसमें उनके समाज के बुजुर्गों की कब्रें भी मौजूद है। इस कब्रिस्तान पर एक विकास राजपूत नाम का व्यक्ति अवैध रूप से कब्जा कर रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि उसने फर्जी रजिस्ट्री करवा कर उस जगह पर अपना कब्जा दिखा रहा है। जब हमने उसे उस जगह को छोड़ने की बात कही तो उसने हम सभी से 40 लाख रुपए की मांग की है।

मदद की गुहार लेकर आए समाज के लोगों ने बताया कि जो व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा है उन्हें रात-रात भर फोन करके धमकियां देता है और उल्टी सीधी बातें करता है जिससे वे सब इस बात से काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति खुद को पुलिस विभाग में वाहन चालक के पद पर पदस्थ बताया है। जिसका कहना है कि पुलिस मेरे साथ है तुम्हारे साथ नहीं समाज के लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की मांग की है।

 किन्नर समाज के लोगों का कहना है कि जब हम कुछ दिनों के लिए सभी लोग बाहर गए हुए थे। तभी उसे व्यक्ति ने वहां पर अवैध रूप से कब्जा करना शुरू कर दिया था। पिल्लर खड़े कर लिए हैं। वहीं पुलिस ने उनकी शिकायत सुन संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.