Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

नहीं बढ़ेगी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र! डिप्टी सीएम ने अटकलों पर लगाया विराम, कही ऐसी बात

63

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज को 62 से बढ़ाकर 65 करने की मांग उठी थी। इसी बीच ये खबर भी आई थी कि इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया है सरकार इसपर फैसला ले सकती है। लेकिन सारे कयासों पर आज प्रदेश के डिप्टी सीएम ने विराम लगा दिया है।

कोई प्रस्ताव विचारधीन नहीं

 डिप्टी सीएम ने कहा कि फिलहाल एमपी में रिटायरमेंट की उम्र नहीं बढ़ेगी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट 62 से 65 साल करने की मांग कर रहे है। उनकी इस मांग की अनुशंसा कर्मचारी कल्याण समिति ने भी की है।

लोस चुनाव में वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव के लिए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को भोपाल के लोकसभा क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है इसे लेकर शुक्ला ने कहा कि पार्टी सिस्टम के अनुसार योजना बनाकर काम करेंगे। मंडल, जिला और शक्ति केंद्रों में जल्द से जल्द काम हो इसको लेकर हम काम कर रहे हैं। लोकसभा में बीजेपी का 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य है। इस दौरान शुक्ल ने उत्तराखंड में UCC की तैयारी पर कहा कि मध्यप्रदेश सरकार में अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद करने झाबुआ आ रहे पीएम मोदी के दौरे को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि आदिवासी वर्ग को साधने के लिए सम्मेलन की जरूरत नहीं क्योंकि सरकार कई जन हितैषी योजनाएं चला रही है। पीएम मोदी आदिवासियों से मुखातिब होने आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जानते हैं कि चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे इसलिए चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.