Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

500 सड़कें बंद, फ्लाइट्स रद्द, पानी सप्लाई रुकी… हिमाचल-कश्मीर में आफत की बर्फबारी

55

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. वहीं, पहाड़ी इलाके किसी ‘स्वर्ग’ से कम नजर नहीं आ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जमकर बर्फबारी हो रही है. जहां एक ओर पर्यटक जमकर आनंद उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ सड़क, एयर ट्रैफिक और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही साथ प्रशासन ने हिमस्खलन की भी चेतावनी जारी की है.

हिमाचल में स्थिति गंभीर होती जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी के चलते 518 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं, जहां वाहनों की आवाजाही रुक गई है. मौसम विभाग ने पूरे हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. उसका कहना है कि रविवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इसके साथ-साथ आंधी, बिजली और ओलावृष्टि भी हो सकती है.

हिमाचल के अधिकारियों का कहना है कि शिमला में 161 सड़कों को बंद कर दिया गया है. इसके बाद लाहौल और स्पीति में 157, कुल्लू में 71, चंबा में 69 और मंडी जिले में 46 सड़कें बंद हो गई हैं. स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, राज्य में 478 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं और 567 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं. न्यूनतम और अधिकतम तापमान कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. लाहौल और स्पीति में रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया है.

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रद्द

इधर, कश्मीर घाटी में जमकर बर्फबारी हो रहा है, जिसकी वजह से रविवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी देखने को मिल रही है, जबकि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. वाहनों की आवाजाही के लिए श्रीनगर जम्मू नेशनल हाईवे पर सिंगल लाइन चलाई जा रही है. यात्रियों को लेन का पालन और सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है. कई स्थानों पर फिसलन की स्थिति है और रामसू और बनिहाल के बीच बर्फबारी हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.