Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भाभी ने नहीं दी तंबाकू तो नाराज देवर ने भतीजे को उतार दिया मौत के घाट , आरोपी गिरफ्तार..

20

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक चाचा ने अपने भतीजे की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी भाभी से तंबाकू मांगी थी। जब उसको तंबाकू नहीं मिली तो उसने भतीजे को कुल्हाड़ी मार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद आरोपी ने भाभी पर भी हमला किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरी घटना ब्योहारी थाना क्षेत्र के बरकछ गांव की है।

दरअसल तंबाकू को लेकर देवर और भाभी के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपी रामलाल की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई और देवर भाभी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराया। देवर को जब भाभी ने तंबाकू नहीं दी तो आरोपी कुल्हाड़ी लेकर आया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और भाभी पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई।

इसके बाद आरोपी ने 5 साल के मासूम भतीजे को भी कुल्हाड़ी मार दी  हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि ब्यौहारी थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक करण के पिता मजदूरी करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.