Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पीसी जॉर्ज ने भाजपा में किया अपनी पार्टी का विलय, मंत्री मुरलीधरन बोले- केरल में बीजेपी को मिलेगी मजबूती

34

लोकसभा चुनाव से पहले केरल जनपक्षम (सेक्युलर) के प्रमुख पीसी जॉर्ज ने बुधवार को अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर दिया। केरल के राजनीतिक मामलों के भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जॉर्ज अपने बेटे शॉन और केरल जनपक्षम (सेक्युलर) के अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज पी सी जॉर्ज के नेतृत्व वाला केरल जनपक्षम (सेक्युलर) भाजपा में विलय कर रहा है और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ में बदलने के दृष्टिकोण में पूरा भरोसा दिखा रहा है।”

भाजपा में जॉर्ज का स्वागत करते हुए एंटनी ने कहा, ‘‘जनपक्षम का आज विलय केरल में एक ऐतिहासिक शुरुआत होगी जहां भाजपा अधिक से अधिक बढ़ेगी और भारत को एक विकसित देश में बदलने के प्रधानमंत्री के अभियान में योगदान देगी।”

बीजेपी को मिलेगी मजबूती 
पीसी जॉर्ज के बीजेपी में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, ”उनके (पीसी जॉर्ज) नेतृत्व में केरल जनपक्षम का बीजेपी में शामिल होने से आने वाले चुनावों में पीएम मोदी का समर्थन करने वाली ताकतों को मजबूती मिलेगी। केरल के पास पीएम मोदी और बीजेपी के समर्थन में एक बड़ा समर्थन समूह होगा।”

इन दलों का थाम चुके हैं दामन 
बता दें कि, पीसी जॉर्ज केरल जनपक्षम (सेक्युलर) बनाने से पहले वह केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), और केरल कांग्रेस (सेक्युलर) जैसे विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े थे। केरल में साल 2011-2015 के बीच जब यूडीएफ सरकार सत्ता में थी तो उस दौरान जॉर्ज  केरल विधानसभा के मुख्य सचेतक पद पर आसीन थे। साल 2017 में उन्होंने केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी की स्थापना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.