Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर में पति ने पत्नी का रेता गला, चरित्र शंका के चलते हुई थी कहासुनी…

19

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला रेत दिया। पति ने चरित्र शंका के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। महिला का नाम आरती है घटना चोइथराम मंडी की है। पति का पहले अपनी पत्नी से विवाद हुआ। उसके बाद वह गुस्से में आ गया और उसने महिला का गला रेत दिया मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया फिलहाल घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पति और पत्नी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोपी को अपनी पत्नी पर शक है। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पति और पत्नी दोनों ही चोइथराम मंडी में काम करते हैं और दुकान भी लगते हैं। पति ने पहले पत्नी का गला काटा उसके बाद उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया और अपना भी गला काट लिया।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी राजेंद्र नगर थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पति अपनी पत्नी का गला काट देता है मौके पर लोगों की भीड़ लग जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.