Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

आग का शोला बना ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर चलती गाड़ी से कूदे

28

धमतरी: कुरुद थाना इलाके के भोथली रोड पर चलती ट्रक में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में ही ट्रक आग के शोलों में तब्दील हो गई. ट्रक चला रहे ड्राइवर और पास में बैठे कंडक्टर ने किसी तरह से गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. अगर चंद मिनटों की भी देरी ड्राइवर और क्लीनिर ने की होती तो दोनों की जान खतरे में पड़ जाती.

चलती ट्रक में लगी आग

ट्रक में आग लगने की खबर आनन फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी. थोड़ी ही देर में फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंच गई. दमकल टीम ने तत्काल जलती ट्रक पर पानी की बौछार करनी शुरू कर दी. चंद मिनटों में ही आग पर काबू पा लिया गया. जिस जगह पर ट्रक में आग लगी थी वहां पर कई और गाड़ियां मौजूद थी. पास ही बिजली के खंभे और वायर भी थे. गनीमत रही की आग गाड़ियों और बिजली के तारों तक नहीं पहुंची. अगर दमकल की टीम थोड़ी भी देर करती तो आग बेकाबू होकर दूसरी गाड़ियों तक पहुंच सकती थी. फायर फाइटर की टीम जबतक आग पर काबू पाती तबतक ट्रक का अगल हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था.

कैसे हुआ हादसा

ट्रक ड्राइवर और क्लीनर अपनी गाड़ी को लेकर भोथली रोड से गुजर रहे थे. तभी उनकी गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा. जबतक ड्राइवर और क्लीनर कुछ समझ पाते इंजन से आगे की लपटें बाहर आने लगी. ड्राइवर ने किसी तरह से गाड़ी को काबू किया और ब्रेक लगाते ही गाड़ी से कूद गया. ट्रक में आग कैसे लगी अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है. संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से गाड़ी में आग पकड़ी होगी.

फायर फाइटर टीम ने बताया हादसे की वजह शार्ट सर्किट

कुरूद के फायरमैन शत्रुघ्न निषाद ने बताया कि कुरूद अंतर्गत भोथली रोड में ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी, मौके पर जाकर आग पर काबू पाया गया. ट्रक में सरिया लोड था. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रहा है. जिसकी वजह से ट्रक के सामने का हिस्सा जलकर खाक हो गया. हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

इस तरह के हादसों में क्या करें ड्राइवर

  • सबसे पहले गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी करने की कोशिश करें.
  • संभव हो तो आबादी से दूर ले जाकर खड़ी खड़ी करें.
  • गाड़ी में आग बुझाने की मशीन हो तो उसका इस्तेमाल करें.
  • तत्काल फायर फाइटर टीम को फोन करें.
  • सड़क से गुजर रहे लोगों को गाड़ी के पास आने से रोकें.
  • गाड़ी का बीमा है तो बीमा कंपनी को फोन कर घटना की सूचना दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.