Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, बताई ये वजह

36

मध्य प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। सिंह ने शनिवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और अभी भी (राज्यसभा के कार्यकाल में) दो साल से अधिक का समय बाकी है।”

दिग्विजय सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल लोकसभा सीट से किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 3.65 लाख मतों के अंतर से हरा दिया था। सिंह ने 1984 और 1991 में राजगढ़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

उन्होंने कहा कि राजगढ़ से उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस करेगी। मौजूदा लोकसभा में राज्य की 29 सीट में से 28 पर भाजपा का कब्जा है जबकि एक सीट कांग्रेस के पास है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.