Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर अब भी फंसा है पेंच, आज महाविकास अघाड़ी की बैठक में क्या होगा?

36

महाराष्ट्र में लोकसभा की सीटों के बंटवारे को लेकर आज मुंबई में महाविकास अघाड़ी के नेताओं की एक अहम बैठक हो रही है. बैठक के लिए नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित ट्राइडेंट होटल में हो रही बैठक के लिए शिवसेना नेता संजय राऊत, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, वर्षा गायकवाड और जयंत पाटिल पहुंचे हैं. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अहम विचार-विमर्श किया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल और पंजाब में इंडिया गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भले ही पेंच फंसा हो लेकिन महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में सीटों को लेकर सुलह बनती दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों में 30 पर महाविकास अघाडी में सहमति बन गई. हालांकि 18 सीटें अब भी ऐसी हैं जहां सस्पेंस बरकरार है.

महाराष्ट्र में 18 सीटों पर फंसा है पेंच

जानकारी के मुताबिक जिन 18 सीटों को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है, उस पर आज की बैठक में कोई ना कोई फैसला हो सकता है. सूत्र ये भी बताते हैं कि इस बैठक में अगर कोई फैसला नहीं हुआ तो बची हुई इन सीटों का बंटवारा दिल्ली में तय किया जायेगा.

कांग्रेस सीट देने के लिए राजी नहीं

सूत्रों के मुताबिक वंचित बहुजन अघाडी को शिवसेना UBT अपने कोटे से 2 सीट छोड़ने को तैयार है तो एनसीपी पवार गुट भी अपने कोटे से एक सीट राजू शेट्टी की पार्टी को छोड़ने को तैयार है. लेकिन अभी तक खबर है कि कांग्रेस अपने कोटे से छोटी पार्टियों को एक भी सीट देने के लिए राजी नहीं है.

ममता और मान दे चुके हैं झटका

इससे पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने यह ऐलान करके इंडिया गठबंधन की टेंशन बढ़ा दी है कि टीएमसी प्रदेश की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी वहीं पंजाब में भी भगवंत मान पहले से ही कहते रहे हैं कि आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. संभवानाएं और चिंतन-बैठक जारी है. राहुल गांधी ने भी कहा है कि पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.