Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

जल्द निपटा लें अपने सारे काम, लगातार 4 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

30

क्या आपको इस हफ्ते बैंकों में जरूरी काम है. तो आप वीकेंड का बिल्कुल भी इंतजार ना करिए. आज ही निपटा डालिए. वर्ना आपको भी पछताना पड सकता है. इसका प्रमुख कारण है बैंक होलिडे है. इस हफ्ते एक या या तीन नहीं बल्कि लगातार चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिनों तक बैंक पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

वहीं गुरुवार को कुछ राज्यों में स्थानीय अवकाश होने की वजह से बैंक का हॉलिडे 4 दिनों का होने वाला है. वैसे कुछ राज्यों में 23 जनवरी यानी आज भी बैंक बंद रहेगा. इसका मतलब है कि बुधवार ही एक ऐसा दिन है जब देश के किसी राज्य में बैंक बंद नहीं रहेगा. वैसे जनवरी 2024 में बैंकों को दूसरे, चौथे शनिवार, रविवार और रीजनल हॉलिडे मिलाकर कुल 16 छुट्टियां आवंटित की गई हैं.

इस सप्ताह इन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे

  1. 23 जनवरी (मंगलवार)- गान-नगाई- मणिपुर में बैंक बंद हैं.
  2. 25 जनवरी (गुरुवार) थाई पूसम/मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन- तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद हैं.
  3. 26 जनवरी (शुक्रवार)- गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद हैं.

देश में 3 दिनों तक लगातार बैंक बंद

गणतंत्र दिवस, जो इस वर्ष शुक्रवार को पड़ रहा है, एकमात्र राष्ट्रीय अवकाश है. उसके बाद 27 तारीख को महीने का चौथा शनिवार होगा और उस देश में सभी बैंक बंद रहेंगे. रविवार को तो बैंक बंद ही रहते हैं. ऐसे में देश में लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. वैसे से लांग वीकेंड 25 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा. जैसे तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में स्थानीय अवकाश होने की वजह से लगातार चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

22 जनवरी को रही बैंकों की छुट्टी

वित्त मंत्रालय द्वारा 18 जनवरी को जारी एक आदेश में सरकारी बैंकों और रीजनल ग्रामीण बैंकों को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए आधे दिन की छुट्टी रखने को कहा गया था. आरबीआई होलिडे कैलेंडर के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि परिसर/इमोइनु इरतपा में बने मंदिर में भगवान श्री राम के अभिषेक समारोह के कारण सोमवार, 22 जनवरी को इंफाल, कानपुर, लखनऊ और पणजी में बैंक बंद रहे. उत्तर प्रदेश में प्राइवेट बैंकों की बैंक ब्रांच 22 जनवरी, 2024 (सोमवार) को बंद रहीं. एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक भी सोमवार को उत्तर प्रदेश में बंद रहे. एचडीएफसी बैंक यूपी और उत्तराखंड में पूरे दिन बंद रहा, जबकि एक्सिस बैंक उत्तर प्रदेश में पूरे दिन बंद रहा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.