Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

घट्टिया में प्रभात फेरी में जा रहे युवक को कार चालक ने मारी टक्कर, पैर कटा, हालत गंभीर

42

घट्टिया। उज्जैन-आगर मार्ग पर तहसील मुख्यालय के चौराहा पर सुबह सुबह प्रभात फेरी में जा रहे युवक विजयपाल सिंह पिता शंकर सिंह पवार निवासी घट्टिया को कार चालक (एमपी 09 जेड एम 2069) ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

कार चालक लगभग 200 मीटर से अधिक वाहनों व ठेला गाड़ी को अपनी चपेट में लेता हुआ मांगलिक भवन के सामने पत्थर आने पर रुका । घटनास्थल से थोड़ी आगे प्रभात फेरी जा रही थी अगर गाड़ी नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना सुबह 6:30 बजे मुख्य चौराहे पर हुई। विजयपाल सिंह प्रभात फेरी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान आगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विजयपाल का एक पैर कटकर अलग हो गया। वहीं, राजेंद्रसिंह पवार को भी चोट लगी है।

मुकुल पुत्र राजेश सुनहरिया सोया प्लांट से काम कर घर लौट रहा था कि गाड़ी साइड में खड़ी कर रहा था कि कार चालक ने उसकी बाइक (एमपी 13 जेडए 8752) को जोरदार टक्कर मार दी युवक अलग हट गया नहीं तो चपेट मे आ जाता। कार ने दूध लेने वाले युवक की बाइक (एमपी 13 एफ क्यू 7717) को भी जोरदार टक्कर मारते हुए दो ठेले और एक गुमटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। 200 मीटर दूर बड़ा पत्थर आने से कार रुक गई।
कार में से लोगों ने खींचकर युवक को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर कार को जेसीबी की मदद से थाने पहुंचाया। अगले चौराहे पर पुलिस बल व रक्षा समिति सदस्य प्रभात फेरी में व्यवस्था बना रहे थे। एक्सीडेंट पहले चौराहे पर हुआ।
सुबह-सुबह हुए हादसे को लेकर लोगों में अनेक प्रकार की चर्चा है। चौराहे पर बैरिकेडस लगाने और गति अवरोधक बनाने की मांग भी की जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क बनने के बाद वाहन काफी तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं। इस कारण हादसों की संभावना रहती है। रिहायशी इलाकों में वाहनों की गति सीमा निर्धारित करना चाहिए।
गनीमत रही कि पत्थर आ जाने से कार रुक गई नहीं तो बड़ा हादसा होता। कुछ ही दूरी पर प्रभु श्री राम की प्रभात फेरी निकल रही थी जिसमें 500 से अधिक लोग शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.