Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Murder News: डांस के दौरान धक्का लगने पर विवाद, युवक की बेरहमी से हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन, रमेश बैस ने समाज को दिया आगे बढ़ने क... MP Voter List Update: नई मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक, 44,000 से अधिक मतदाताओं ... Shahdol News: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए प्रबंधन पर गंभीर आरोप Rewa News: रीवा में राहुल गांधी का विवादित पोस्टर, हाथ में 'इंसानी दिमाग' लिए दिखाए गए कांग्रेस नेता Lady Cop Sonali: सुरों से ट्रैफिक कंट्रोल और जज्बे से बचाई जान, महिला पुलिसकर्मी सोनाली ने पेश की मि... Leopard in Burhanpur: बुरहानपुर के बंभाड़ा में तेंदुए का हमला, मवेशी को बनाया निशाना, अलर्ट पर वन वि... MP News: मध्य प्रदेश में नहीं बिकेगी कोई सरकारी संपत्ति, वित्त मंत्री ने विधानसभा में दिया साफ जवाब दिल चीर देने वाला मंजर: अचानक पिता ने तोड़ा दम, अनजान लोगों के बीच शव को निहारता रहा 4 साल का मासूम MP News: मध्य प्रदेश में घटे मतदाता, 2 मंत्रियों को छोड़ सभी सीटों पर कम हुए वोटर, 5.39 करोड़ बचा वो...

कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों के लिए जारी हुए नए Order, टीचर्स के लिए भी आई बड़ी खबर

77

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों के लिए राहत की खबर सामने आई है।   ठंड, शीतलहर और कोहरे का सितम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टिया बढ़ दी है लेकिन अध्यापकों को स्कूल आना होगा और आनलाइन क्लास लगानी होगी।

गौतमबुद्ध नगर के बाद गाजियाबाद के सभी स्कूलों में छुट्टी आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी गई है। गाजियाबाद में नर्सरी से कक्षा 12वीं के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही  पंजाब में  भी  20 जनवरी तक यू.टी. चंडीगढ़ के किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त नीजि स्कूलों में 8 कक्षा तक फिजिकल मोड में कोई कक्षा नहीं होगी। स्कूल इन कक्षाओं के अपने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं।

यू.टी. चंडीगढ़ के सभी सरकारी व सरकारी एडिड और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 20 जनवरी 2024 तक स्कूल विद्यार्थियों के लिए स्कूल सुबह 9.30 से पहले नहीं खुलेंगे और शाम 4.00 बजे से पहले बंद नहीं होंगे।

इसके अलावा दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली में जारी भीषण ठंड के चलते सोमवार से सभी स्कूलों के छात्रों को निर्देश के मुताबिक जारी नए टाइम टेबल के अनुसार आना होगा। उप शिक्षा निदेशक (स्कूल) डॉ. अनीता वत्स ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के सभी छात्र 15/01/2024 (सोमवार) से अपने-अपने स्कूलों में नए टाइम टेबल के अनुसार, कक्षाओं में शामिल होंगे। इसमें नर्सरी, केजी और प्राथमिक कक्षाएं भी शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि कोई भी स्कूल (दोपहर की पाली वाले स्कूलों सहित) सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होगा और शाम 5 बजे तक ही कक्षाएं चलेंगी। अगला आदेश आने तक यही टाइम टेबल लागू रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.