Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अगर आप भी पीपल के समक्ष दीया जलाते हैं, तो जान लें ये नियम, वरना मिलेंगे अशुभ परिणाम

39

इंदौर। सनातन धर्म में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन्हें भगवान का स्वरूप माना जाता है। इन पवित्र पेड़ों में पीपल का पेड़ भी शामिल है। कहा जाता है कि जो भक्त सच्ची श्रद्धा से इस पेड़ की पूजा करते हैं और दीप जलाते हैं, उनके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हालांकि, पीपल के पेड़ के सामने दीपक जलाने के कुछ नियम बताए गए हैं, इनका पालन जरूर करना चाहिए। अगर इनका पालन न किया जाए, तो अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

पीपल के समक्ष दीपक जलाने के नियम

इस समय जलाएं दीपक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह और शाम पीपल के पेड़ के सामने दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस विशेष समय पर दीपक जलाकर पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करता है, उसका घर हमेशा सुख-समृद्धि से भरा रहता है। शनिदेव की कृपा भी मिलती है।

इस समय न जलाएं दीपक

रात के समय पीपल के पेड़ के सामने दीपक नहीं जलाना चाहिए। कहा जाता है कि इस दौरान दीपक जलाने से प्रतिकूल परिणाम मिलते हैं, इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान दीपक जलाने से बचना चाहिए।

इस दिन जलाएं दीपक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीपल के पेड़ के सामने दीपक जलाने के लिए गुरुवार और शनिवार का दिन शुभ होता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे से गुजरने से बचना चाहिए।

इस तेल का करें उपयोग

जो भक्त पीपल के पेड़ के सामने दीपक जलाते हैं, उन्हें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे दीपक के लिए सरसों के तेल का ही उपयोग करें क्योंकि यह इसके लिए सबसे उपयुक्त माना गया है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.