Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागा आरोपी केयरटेकर, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की 12... Amit Shah Tour Security: रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के लिए भी लागू होंगे वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस क... Indore News Today: कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में निखिल नंदी क... Bhopal Cyber Fraud News: राजधानी में साइबर ठगी का तांडव, 24 घंटे के भीतर 25 मामलों में उड़े 15 लाख र... Middle East Aviation Update: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बंधा मिला आरोपी को-पायलट, यूएई ट्र... CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे...

बदलते मौसम की बीमारियों से बचना है तो डाइट में करें ये ज़रूरी बदलाव, एक्सपर्ट टिप्स

33

मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है, इस समय थोड़ी ठंडक रहने लगती है. ऐसे में अपने पहनावे के साथ ही खानपान में भी बदलाव करना जरूरी है. क्योंकि इस दौरान की गई लापरवाही से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. इस मौसम में बुखार, खांसी-जुखाम की समस्या होना बेहद आम है. इसलिए आपको इससे अपना बचाव करना जरूरी है. इसके लिए आपकी इम्यूनिटी का बेहतर होना जरूरी है. जिसके लिए आपक कुछ फूड्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि जिन लोगों की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है, इससे शरीर को संक्रमणों और बीमारियों से बचाव करने या उनसे लड़ने में मदद मिलती है.

आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं. जिससे इम्यूनिटी को स्ट्रांग और ओवर ऑल हेल्थ को सही बनाए रखने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि बदलते मौसम में कौन-सी चीजों खानी चाहिए और क्या खाने से परहेज करना चाहिए.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली सरकार में चीफ आयुर्वेदिक ऑफिसर डॉ आरपी पराशर का कहना है कि इस समय ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. खासकर छाछ और दही इन सभी चीजों का सेवन करने से परहेज करें. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नॉर्मल पानी पिएं. गाजर, चुकंदर, मूली, पालक, मेथी जैसे मौसमी सब्जी को डाइट का हिस्सा बनाएं. इस समय तापमान गिरने लगता है और शरीर को गर्माहट की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में तुलसी, अदरक, शहद और हल्दी इन चीजों से बना काढ़ा भी पिया जा सकता है. लेकिन कम मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए. आप सूप पी सकते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

डॉक्टर ने बताया कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है. आप अलग-अलग तरीकों से लौंग, अदरक, काली मिर्चा और हल्दी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा बाहर का ऑयली और मसालेदार खाना न खाएं. सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से परहेज करें. सुबह या शाम नाक में एक बूंद सरसों का तेल डाल सकते हैं.

दूध में काली मिर्च या अदरक मिलाकर पी जा सकती है. इसके अलावा काली मिर्च का पाउडर बनाकर इसे आप सूप या फिर सलाद में छिड़ककर भी खा सकते हैं. चाय में भी काली मिर्चा डाल सकते हैं. हल्दी को दूध में मिलाकर पी सकते हैं. लौंग के पाउडर को दूध में मिलाकर पी सकते हैं या फिर इसके 2 से 3 कलियां चबा सकते हैं. शहद में मिलाकर लौंग का सेवन किया जा सकता है.

ये सभी देसी नुस्खे फायदेमंद हो सकते हैं. लेकिन हर व्यक्ति को अपने शरीर को जरूरत के मुताबिक इसका सेवन करना चाहिए. कुछ मामलों में इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है. इसके अलावा अगर पहले से ही सेहत से जुड़ी परेशानी है, तो पहले अपने एक्सपर्ट से बात करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.