Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी IAS Transfer List MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी...

स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछड़ा खंडवा, 37वीं रैंक मिली, पिछली बार मिला था 12वां स्थान

34

खंडवा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की स्पर्धा में खंडवा पिछड़ गया है। देशभर के 446 शहरों में खंडवा की रैंक 37वीं बनी है, जबकि प्रदेश स्तर पर नौवीं रैंक हासिल हुई है। वहीं 2023 में खंडवा 12वें स्थान पर था।

स्वच्छ सर्वेक्षण स्पर्धा शुरू होने के बाद से खंडवा ने साल दर साल सफाई में बेहतर प्रदर्शन करते हुए रैंक में बढ़ोतरी हासिल की है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब स्पर्धा में शहर पिछड़ गया। इसका मुख्य कारण वार्डों में सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाना और डोर टू डोर वाहनों से गीला सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित नहीं करना माना जा रहा है।

पिछली बार 21वें स्थान पर था

गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम घोषित होते ही नगर निगम का स्वास्थ्य अमला सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रिय दिखा। विदित हो कि वर्ष 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में खंडवा 12वें स्थान पर रहा था। जबकि प्रदेश में तीसरा स्थान था।

बीते वर्षों में मिली रैंक की स्थिति

स्वच्छता सर्वेक्षण-2017 में 434 शहरों की प्रतिस्पर्धा में खंडवा को 73वां, वर्ष 2018 में 4203 शहरों की प्रतिस्पर्धा में 99वां, वर्ष 2019 में 4237 शहरों में 93वां और वर्ष 2020 में 4242 शहरों की प्रतिस्पर्धा में खंडवा ने 21वां स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2021 के स्वच्छ सर्वेक्षण में खंडवा 20वें स्थान पर रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.