Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरदासपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: सड़कों पर कई फीट पानी भरा, घरों में घुसा पानी; ड्रेन... लुधियाना रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट: 528.95 करोड़ के प्रोजेक्ट की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब जून 2027 तक हो... बकाया बिजली बिलों पर विभाग का सख्त रुख, डिफॉल्टरों के कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू हांसी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड: किसान के बेटे ने तानों से लेकर पदकों तक तय क... कुरुक्षेत्र में वकील के घर ₹3.15 करोड़ की डकैती: CIA-1 और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने ... पूर्व अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में 20% तक क्षैतिज आरक्षण हरियाणा में नाती-नातिन को संपत्ति ट्रांसफर पर स्टाम्प शुल्क में 100% छूट: सरकार ने 2014 की अधिसूचना ... चरखी दादरी के कसानी गांव के लाल रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद, पूरे गांव में शोक की लहर पंचकूला में HKRN दफ्तर के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कर्मचारियों को पक्का करने की मांग खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर किसानों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, 4 सितंबर को दिल्ली में बैठक

एक थप्पड़ ने पलट दी अभिषेक कुमार की किस्मत, बदल गया एलिमिनेशन गेम

35

इंदौर। बिग बॉस 17 में इस हफ्ते पूरा घर नॉमिनेटेड है। इस बार सिर्फ 2 कंटेस्टेंट काफी कॉन्फिडेंट हैं, बाकि सभी घरवाले एलिमिनेशन के डर में हैं। बिग बॉस 17 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। फिनाले के इतने करीब आने के बाद कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं निकलना चाहता। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 9 कंटेस्टेंट नाॅमिनेटेड हैं। इनमें विक्की जैन, अभिषेक कुमार, आयशा खान, मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण माशेट्टी और समर्थ जुरेल शामिल है। सिर्फ अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय इस हफ्ते सेफ हैं।

अभिषेक के लिए पलट गया गेम

बता दें कि हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, अपकमिंग एलिमिनेशन काफी गेम चेंजिंग होने वाले हैं। अभिषेक कुमार का थप्पड़ कांड काफी असर दिखाने वाला है। इस एक इंसीडेंट ने पूरा गेम पलट कर रख दिया है। इसके कारण मुनव्वर पर से सबसे मजबूत खिलाड़ी का ताज भी हटते दिख रहा है। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के वोटिंग ट्रेंड से जुड़ी अपडेट आई है। बिग बॉस 17 की अपडेट शेयर करने वाले एक पेज ने यह बताया है कि नंबर वन पर रहने वाले मुनव्वर नीचे खिसक चुके हैं। उनकी जगह अभिषेक कुमार ने ले ली है। वहीं, अभिषेक के साथ भिड़ने वाले समर्थ पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है।

घर से बेघर होगा से कंटेस्टेंट

बिग बॉस 17 के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से सबसे ज्यादा वोट्स अभिषेक कुमार को मिले हैं। इसके बाद मुनव्वर फारुकी ने अपनी जगह बनाई। वहीं, तीसरे नंबर पर मनारा चोपड़ा। चौथे और पांचवें नंबर पर विक्की जैन और आयशा खान हैं। छठे नंबर पर अरुण माशेट्टी और सातवें नंबर पर समर्थ जुरेल हैं। थप्पड़ वाले इंसीडेंट के बार अभिषेक कुमार को सबसे ज्यादा वोट्स और समर्थ जुरेल को सबसे कम वोट्स मिले हैं। इस हिसाब से घर से बेघर होने के लिए अरुण माशेट्टी और समर्थ जुरेल पर खतरा मंडरा रहा है। आने वाले वीकेंड के वार पर दोनों में से कोई एक घर से बेघर हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.