Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

निर्भया दिवस के मौके पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई विशेष कार्यशाला, स्कूली बच्चों को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुण

38

इंदौर।  नेहरू स्टेडियम में आज निर्भया दिवस के मौके पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को आत्मरक्षक के गुण सिखाए गए, साथ ही आपातकालीन स्थिति में किस तरीके से व्यवहार करना है उसके भी कई टिप्स बच्चियों को दिए गए।दरअसल, दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद से ही आज 16 दिसंबर के दिन को निर्भया दिवस के रूप में बनाया जाता है।

जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रकल्प चलाए जाते हैं, इसी कड़ी में आज नेहरू स्टेडियम में भी बच्चों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें निजी संस्था के द्वारा बच्चों को मार्शल आर्ट्स के जरिए आत्मरक्षा में गुण सिखाए गए, वहीं आपातकालीन स्थितियों में बच्चियों को किस तरीके से उससे निपटना और व्यवहार करना चाहिए उसके भी कई टिप्स दिए गए, वहीं महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित हुई इस विशेष कार्यशाला में कलेक्टर के साथ ही नगर निगम और जिला प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए, तो वहीं भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई विधायक  और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.