Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

मकर संक्रांति पर बनेगा महायोग, सूर्य की तरह चमकेगी 6 राशियों की किस्मत

38

इंदौर। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 15 जनवरी को दो बजकर 32 मिनट पर होगा। सूरज को सबसे प्रमुख ग्रह माना जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा करना शुभ फल देता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बुध और मंगल धनु राशि में रहेंगे। इन ग्रहों का संयोग राजनीति और लेखन के क्षेत्र से जुड़े साधकों के लिए फायदेमंद रहेगा। आइए जानते हैं मकर संक्रांति किन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व

मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान, सूर्य पूजा और दान करना शुभ माना गया है। इस दिन किया गया दान 100 गुना होकर वापस मिलता है। मकर संक्रांति के दिन पानी में तिल डालकर स्नान करने और तिल के तेल से शरीर की मालिश करने से पाप नष्ट हो जाते हैं।

मकर संक्रांति का वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। इस दिन चावल, तिल और गुड़ से बनी चीजों का सेवन किया जाता है। तिल और गुड़ से बने पदार्थों का सेवन करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है। इम्यूनिटी मजबूत होती है।

सूर्य गोचर से किन राशियों को होगा फायदा

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से मकर और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस अवधि में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

कुंभ और मीन राशि के लिए विशेष

मकर संक्रांति का दिन कुंभ और मीन राशिवालों के लिए खास रहेगा। शनिदेव की पूजा करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस दिन काले तिल का दान करें। मकर संक्रांति सोमवार को होने से महादेव को जल चढ़ाकर प्रसन्न किया जा सकता है।

मेष और सिंह राशिवालों को मिलेगा सम्मान

मेष और सिंह राशिवालों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। व्यापार और करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.