Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद, शराब की दुकानें पर रहेंगे ताले, योगी सरकार का आदेश

53

लखनई। उत्तर प्रदेश में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राष्ट्रीय उत्सव के तौर पर मनाने की योजना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 जनवरी को स्कूल-कॉलेज में अवकाश रहेगा। साथ ही शराब की बिक्री नहीं होगी। सीएम योगी ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों को सजाए, आतिशबाजी के प्रबंध हो और अयोध्या में स्वच्छता कुंभ मॉडल लागू किया जाएं।

14 जनवरी से स्वच्छता अभियान की शुरुआत

14 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। मंगलवार को शहर पहुंचे सीएम ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सफाई और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। विश्राम स्थल पहले से ही तय होने चाहिए। उन्होंने टूरिस्ट गाइड तैनात करने को भी कहा है।

22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में तमाम मेहमान अयोध्या आएंगे। जिससे देखते हुए जिला प्रशासन मेहमानों को ठहरने के इंतजाम में जुटा हुआ है। वहीं, लखनऊ के होटल संचालक गेस्ट का वेलकम करने की तैयारी में लगे हैं।

लखनऊ के होटल की बुकिंग फुल

लखनऊ के सबसे बड़े सेंट्रम होटल में 20 से 23 जनवरी की बुकिंग है। प्रशासन ने सभी रूम्स की सफाई करवा दी है। 22 जनवरी को होटल में राम धनु भी बजाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.