Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हुकमचंद मिल के मजदूरों के लिए खुशखबरी, मिलेंगे 464 करोड़ रुपये, सीएम ने दी मंजूरी

29

इंदौर। वर्षों से बकाया भुगतान की बांट जोह रहे इंदौर के हुकमचंद मिल के मजदूरों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उन्हें बकाया राशि मिल जाएगी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मिल के मजदूरों को मिलने वाली 464 करोड़ रुपये की बकाया राशि से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर अपनी स्वीकृति दे दी है।

इस निर्णय पर विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने एक्‍स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने ल‍िखा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्य प्रदेश में हर ओर खुशहाली पहुंचाने का काम किया है। इसी क्रम में अब इंदौर के हुकुमचंद मिल के कामगार भाईयों के लिए राहत भरी खबर आई है। आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी ने कामगारों के बकाया भुगतान के लिए 464 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है। जल्द ही मिल के कामगारों को उनकी मेहनत की पाई-पाई मिल जाएगी। इस अभूतपूर्व फैसले के लिए मुख्यमंत्रीजी का अभिनंदन करता हूं।अंत्योदय का यह भाव भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हमेशा से निहित है और आगे भी रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की हुकुमचंद मिल के मजदूरों को मिलने वाली ₹464 करोड़ की बकाया राशि से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर अपनी स्वीकृति प्रदान की।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/4AJTk0ZtEL

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 19, 2023

हुकमचंद मिल का मामला करीब तीन दशक से न्यायालय में चल रहा है। वर्ष 2007 में हाई कोर्ट ने मिल मजदूरों के पक्ष में 229 करोड़ रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया था। मजदूरों को यह राशि मिल की जमीन बेचकर दी जाना थी, लेकिन जमीन बिक नहीं पाई। हाल ही में नगर निगम और मप्र गृह निर्माण मंडल ने मिल की जमीन पर संयुक्त रूप से आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट लाने को लेकर सहमति जताई है। मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर मुहर भी लग चुकी है। चुनाव आचार संहिता के कारण यह मामला अटका हुआ था। नई सरकार बनते ही नए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए। अब मजदूरों को राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.