Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

नवजात का भ्रूण मुंह में दबाकर घूमता रहा श्वान, जमा हुई भीड़, जांच में जुटी पुलिस

36

नीमच। शहर के विनोबा गंज मूलचंद मार्ग स्थित एक मकान की छत पर सोमवार सुबह एक कुत्ता अज्ञात नवजात भ्रूण दबाए पहुंच गया। घटना शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विनोबागंज निवासी विजय कुमार नामक व्यक्ति के मकान की है।

होश उड़ गए घर वालों के

सुबह एक कुत्ता मूलचंद मार्ग स्थित नल की ओर से मुंह में दबकर एक नवजात भ्रूण को मुंह में दबा कर विजय कुमार की छत पर पहुंचा। जब घर वालों ने इस भ्रूण को देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों को बताया पूरा मामला

मौके पर सर्वे कर रही आंगनबाड़ी सहायिका को भी इस घटना की जानकारी दी। इसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को इस पूरे मामले से अवगत कराया।

मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। नवजात भ्रूण के शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि नवजात भ्रूण कन्या है और संभवत बीती रात को ही इसे किसी ने नाले में फेंका होगा। भ्रूण की उम्र चार से पांच माह के करीब बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और भी खुलासा हो सकता है। वार्ड नंबर 15 की आंगनबाड़ी सहायिका विमला मेरहा ने बताया कि मैं सर्वे कार्य के लिए आई थी। तो जानकारी मिली कि विजय के घर पर कोई कुत्ता नवजात भ्रूण लेकर छत पर पहुंचा है। इस संबंध में मेरे वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भ्रूण को लेकर जिला चिकित्सालय गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.