Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

दिल्ली क्यों जाऊं, मध्य प्रदेश में ही सक्रिय रहूंगा, विधायक पद की शपथ के बाद बोले कमल नाथ

57

डिजिटल डेस्क। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सोमवार को भोपाल में एक बार फिर साफ किया कि वे दिल्ली नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे मध्य प्रदेश में काम करने का मौका मिला है, मैं दिल्ली क्यों जाऊं। यहीं सक्रिय रहूंगा। दरअसल, विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन किया गया, उससे यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे दिल्ली जाकर केंद्र की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं।

उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मीडिया के सवाल पर कमल नाथ ने कहा यह केंद्रीय संगठन का निर्णय है और इस बारे में वही कुछ बता सकता है। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए को लेकर कहा कि अभी बातचीत चल रही है। इसका भविष्य अच्छा है। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही कुछ सकारात्मक चीजें सामने आएंगी।

उधर, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कमल नाथ से त्यागपत्र लिए जाने के सवाल पर कहा कि कमल नाथ प्रदेश ही नहीं देश के बड़े नेता हैं। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के दूसरे ही दिन उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। शीर्ष नेतृत्व ने ही उनसे कहा था कि जब तक कि नया अध्यक्ष नहीं बनता है, तब तक वे ही पद पर बने रहेंगे। वे प्रदेश के बड़े नेता हैं और आगे भी रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

उधर, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने छिंदवाड़ा से विधायक कमल नाथ को शपथ दिलाई। वे विदेश प्रवास पर होने के कारण विधानसभा के प्रथम सत्र में भाग नहीं ले सके थे। उन्होंने अनुपस्थित रहने की अनुमति विधानसभा से मांगी थी, जिसे सदन द्वारा स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद उन्होंने सोमवार को विधानसभा पहुंचकर अध्यक्ष के सभाकक्ष में शपथ ली। उनके साथ परासिया से विधायक सोहन बाल्मीक ने भी शपथ ली। वे भी पारिवारिक कारणों से सत्र में उपस्थित नहीं हो पाए थे।

विदेश प्रवास पर थे कमल नाथ

बता दे कि कमल नाथ विदेश प्रवास पर थे, जिसके चलते वे विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र में उपस्थित नहीं हो पाए थे। इसकी सूचना उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को दी थी और सदन ने अनुज्ञा प्रदान की थी।

वहीं कमल नाथ के अतिरिक्त परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीक और कसरावद से विधायक सचिन यादव भी व्यक्तिगत कारणों से शपथ के लिए आयोजित सत्र में भाग नहीं ले पाए थे। इन विधायकों को भी सोमवार को शपथ दिलाई गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.