Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

सीट शेयरिंग पर आज आम आदमी पार्टी से बात करेगी कांग्रेस

45

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. में सीट शेयरिंग पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि कांग्रेस ने इस पर साथी दलों के साथ मंथन शुरू कर दिया है। रविवार से बिहार के सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर कांग्रेस नेताओं की बात हुई। आज आम आदमी पार्टी के साथ मंथन होगा।

रविवार को कांग्रेस के नेता मुकुल वासनिक के दिल्ली वाले निवास पर जुटें। यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना में बैठे आरजेडी के नेताओं से बात हुई।

INDIA Bloc Bihar Seat Sharing

अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी सीट शेयरिंग (Seat Sharing) इतनी आसान नहीं होगी। कारण यहां जदयू (JDU) और आरजेडी (RJD) के रूप में दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टियां हैं।

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीट हैं। इसमें से 17-17 सीट पर जदयू और आरजेडी ने पहले ही दावा ठोंक दिया है। नीतीश कुमार और लालू यादव की पार्टी का मानना है कि बिहार में कांग्रेस को सिर्फ 5 सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए। देखनी यही है कि क्या कांग्रेस इतना बड़ा त्याग करती है या नहीं।

गठबंधन में RJD-कांग्रेस को एक मान रही JDU

बिहार की राजनीति दिलचस्प है। विपक्षी दलों के गठबंधन में भी ऐसा है। कांग्रेस सीट शेयरिंग के लिए बात कर रही है, लेकिन उसकी बात सिर्फ लालू की पार्टी आरजेडी से हो रही है। इसमें जदयू शामिल नहीं है।

दरअसल, जदयू का मानना है कि उसके लिए गठबंधन में कांग्रेस, आरजेडी का एक हिस्सा है। यही कारण है कि नीतीश की पार्टी ने गठबंधन में अपने हिस्से की 17 सीट मांग ली है, शेष 23 में से आरजेडी के ऊपर है कि वो कांग्रेस या अन्य छोटे दलों (माले, सीपीआई) को कितनी सीट देती है।

क्या चार सीट पर मानेगी कांग्रेस

आरजेडी के नेता कांग्रेस के लिए चार सीट छोडऩा चाहते हैं। ये सीट भी ऐसी हैं जहां भाजपा मजबूत है। देखना यही है कि क्या कांग्रेस चार सीट पर मानेगी या नहीं

INDIA Bloc Uttar Pradesh Seat Sharing

उत्तर प्रदेश में भी सीट शेयरिंग पर माथापच्ची जारी है। इस बीच, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर कोई विवाद नहीं है और सही समय पर ऐलान कर दिया जाएगा।

वहीं इंडिया गठबंधन में बसपा को शामिल करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव बाद उनकी गारंटी कौन लेगा।

Maharashtra Seat Sharing Update: सुप्रिया सुले का बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र को लेकर कहा था कि पार्टी का ध्यान सभी लोकसभा सीटों पर है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ‘हर पार्टी हर सीट पर लड़ना चाहती है। ऐसे में बातचीत होगी कि कौन बेहतर करेगा। सभी सीटों के लिए सर्वे होगा और फिर हम देखेंगे कि किसकी ताकत कहां ज्यादा है। गठबंधन इसी तरह काम करता है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.