Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...

इंदौर में फार्म हाउस में जुआ-हुक्का पार्टी करते पकड़े गए कालोनाइजर और कारोबारी

50

इंदौर। राजेंद्र नगर पुलिस ने शनिवार रात हाई प्रोफाइल पार्टी में दबिश दी। ड्रग्स पीने की सूचना पर पड़े छापे में 10 रईसजादे जुआ खेलते और हुक्का पीते पकड़े गए। सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

डीसीपी जोन-1 आदित्य मिश्रा के मुताबिक सूचना मिली थी कि शिवालय टाउनशिप के पीछे एक फार्म हाउस में पार्टी हो रही है, जिसमें नशीले पदार्थों का सेवन होगा। सादे कपड़ों में टीम भेज देर रात रेकी करवाई तो फार्म हाउस में थार, मर्सीडिज, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें खड़ी मिलीं। रात करीब 12.30 बजे जोन-1 के एडीसीपी आलोक शर्मा, एसीपी रुबीना मिजवानी की टीम बनाकर दबिश दी गई।

पुलिस ने मौके से गौरव मनोहर धवन (बसंतपुरी), आशु उर्फ लोकेंद्र बनवारीलाल अग्रवाल (अग्रवाल नगर), हरप्रीत दर्शनसिंह (एनएक्स विष्णुपुरी), संदीप जगदीपसिंह होरा (न्यू रानीपुरा), आकाश मनजीतसिंह चावला (सिल्वर स्प्रिंग), सिमरनीत जसपालसिंह चड्ढा (साकेत नगर), मनदीप महेंद्रसिंह होरा (प्रताप नगर), जसवीर महेंद्रसिंह (दिलपसंद ग्रीन), चरणदीप त्रिलोचनसिंह सलूजा (सिल्वर स्प्रिंग), गौतम नरेंद्र जैन (साकेत नगर) को गिरफ्तार किया।

डीसीपी के मुताबिक आरोपित जुआ खेल रहे थे। पार्टी में प्रतिबंधित फ्लेवर के साथ हुक्का भी था। देर रात सभी के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। सभी आरोपित कालोनाइजर, फाइनेंसर और कारोबारी हैं। फार्म हाउस एक पेट्रोल पंप मालिक का है।

ड्रग तस्करों की डीसीपी कार्यालय में परेड

जोन-2 में डीसीपी अभिषेक आनंद के कार्यालय में ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करने और पीने वालों की परेड हुई। सात थानों से करीब 50 आरोपितों को बुलाया और डोजियर तैयार करवाया। 11 के विरुद्ध धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.