Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग... Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन...

अवैध रेत पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो थानों में दर्ज हुआ मामला

54

शहडोल। जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के मझियार नाला में रेत के अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला हो गया। जानकारी के अनुसार जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि वहां पर तीन ट्रैक्टर और चार रेत माफिया मौजूद थे। पुलिस कर्मियों की संख्या कम देखकर रेत माफियाओं ने उनपर हमला कर दिया और ट्रैक्टर लेकर भाग गए।

अवैध उत्‍खनन की मिली थी सूचना

पुलिस को सूचना मिली कि खैरहा के मझियार नाला से अवैध रेत का उत्खनन हो रहा था, जिसकी जानकारी पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह अपने एक सहयोगी आरक्षक के साथ मौके पर पहुंचे । थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया तो दूसरे ट्रैक्टर को उनके साथ मौजूद आरक्षक ने पकड़ा, लेकिन पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के चलते रेत माफियाओं ने हमला कर दिया और ट्रैक्टर छुड़ाकर भाग निकले।

थाना प्रभारी ने ली जानकारी

इसके बाद घटनास्थल से थाना प्रभारी थाने पर पहुंचे और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि रेत माफिया सिंहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पुष्पेंद्र पांडेय व उसके परिवार के हैं। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खैरहा एवं सिंहपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से माफिया पुष्पेंद्र पांडेय के घर उन्हें पकड़ने पहुंची। इसके बाद माफियाओं ने एक बार फिर पुलिस पर हमला कर दिया।

थाना प्रभारी सहि‍त पुलिसकर्मी घायल

इस हमले में थाना प्रभारी खैरहा दिलीप सिंह समेत कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को चोट लगी हैं। दोनों थानों की पुलिस ने जब पुष्पेंद्र पांडे को पकड़ने का प्रयास किया तो वहां मौजूद पुष्पेंद्र के परिवार के लोग पुलिस पर टूट पड़े और पुलिस पर हमला बोल दिया। हालांकि पुलिस ने दो आरोपितो को पकड़ लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिंहपुर थाना पुलिस ने कई आरोपितों पर शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौज कर मारपीट व बलवा करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं खैरहा थाने में भी शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना पुलिस के साथ गाली गलौज व अन्य धाराओं पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों थानों में अलग-अलग धाराओं पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जिसमें कुल दो लोगों को अब तक पकड़ा गया है।

पटवारी को ट्रैक्‍टर से कुचल दिया था

इससे पहले देवलोंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर में अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर रेत माफिया ने मौत के घाट उतार दिया था। जिला प्रशासन खनिज विभाग की अनदेखी के चलते जिले में रेत का अवैध कारोबार तेजी से चल रहा है और अब सरकारी हमले पर भी हमला होने लगा है इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कभी कभार एक दो गाड़ियां पड़कर खनिज विभाग अपनी पीठ थपथपा रहा है जबकि बड़े अवैध माफियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.