Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

Animal की सक्सेस पार्टी में Rashmika Mandanna को किस करते नजर आए Ranbir kapoor, वीडियो हुआ वायरल

38

इंदौर। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ बीते साल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। बॉक्स ऑफिस पर एनिमल ने छप्पर फाड़ कमाई की है। फिल्म रिलीज को एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब भी इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज कम नहीं हुआ है। वहीं, देर रात मुंबई में ‘एनिमल की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में फिल्म की पूरी कास्ट साथ नजर आई। इतना ही नहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स इस दौरान नजर आए।

रणबीर ने किया रश्मिका को किस

रणविजय और गीतांजलि यानी रणबीर और रश्मिका के रीयूनियन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब इस पार्टी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रणबीर और रश्मिका एक-दूसरे के सामने आते हैं, एक्टर उन्हें किस कर देते हैं। अब ये मोमेंट इंटरनेट पर छाया हुआ है। रश्मिका के लुक की बात करें, तो उन्होंने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था। एक्ट्रेस ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। खुले बाल और स्मोकी आईज में वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

ऑल ब्लैक लुक में नजर आए स्टार्स

रणबीर कपूर के लुक की बात करें, तो वे भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। दरअसल, पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक था। ऐसे में रणबीर ब्लैक पैंट सूट और ब्लैक कोर्ट पहने दिखाई दिए। इस दौरान रणबीर के साथ उनकी वाइफ और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मौजूद थीं। आलिया ने राॅयल ब्लू कलर डीप नेक ड्रेस में परफेक्ट लग रही थीं। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर करीब 549.42 करोड़ का बिजनेस किया है। फैंस को फिल्म की स्टोरी और गाने काफी पसंद आए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.