Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

साल के इन 4 दिनों में भूलकर भी रोटी न बनाएं, संकटों से घिर जाएंगे, पड़ सकते हैं लेन के देने

47

इंदौर। हम नए साल 2024 में कदम रख चुके हैं। यह वर्ष शनि देव का है। नववर्ष में हर किसी को बहुत सारी उम्मीदें होती हैं। जीवन में तरक्की और सफलता पाने के लिए कई नियमों का पालन करना चाहिए। साल में कुछ अच्छा हो इसके लिए कई पाबंदियों का पालन करना जरूरी है। इसलिए वर्ष के कुछ अशुभ दिनों के बारे में पता होना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ त्योहारों में रोटी बनाना वर्जित होता है। इस दिन गैस पर कढ़ाई या पैन गर्म करना अशुभ माना जाता है।

मकर संक्रांति 2024

इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन खिचड़ी खाने का रिवाज है। संक्रांति पर चावल से बना भोजन खाया जा सकता है।

शीतला अष्टमी 2024

इस साल शीतला अष्टमी का त्योहार 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन शीतलादेवी को बासी भोजन अर्पित करने की प्रथा है। शीतला अष्टमी के दिन किचन में गैस जलाना वर्जित है। घर के सभी सदस्य देवी को दिया गया प्रसाद ही ग्रहण करते हैं।

नाग पंचमी 2024

इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन रोटी बनाना, तवे का इस्तेमाल और किसी भी चीज को न काटें। इसे अशुभ माना जाता है। इस दिन कई लोग दाल बाफले खाते हैं।

शरद पूर्णिमा 2024

शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा के दिन भूलकर भी रोटी नहीं बनानी चाहिए। इस दिन चंद्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.