Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

25

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोरों थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव लहरा, पाठकपुर और कादरवाड़ी में रामलीला कार्यक्रम के दौरान एक जंगली सियार ने लोगों पर हमला कर दिया. यह घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. जब रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक ने सियार ने लोगों पर हमला कर दिया. सियार के हमले में कुल 8 लोग घायल हो गए. मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया. घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

घायलों में 50 साल के अजीत के बेटे सुखपाल, पाठकपुर की रहने वाली सुखपाल की पत्नी रतन कुमारी, 9 साल का राकेश, लहरा का रहने वाला 16 साल का अंकित, राधेश्याम, नेक्सी कादरवाड़ी का रहने वाला 15 साल का अजीत और 40 साल का राकेश शामिल हैं. लहरा के रहने वाले घायलों को तत्काल सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

वन विभाग की टीम को दी जानकारी

घटना के दौरान सियार ने एक भैंस और एक गाय पर भी हमला किया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है. सूचना पर कोतवाली प्रभारी जगदीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शांति व्यवस्था कायम रखी. वहीं, वन विभाग की टीम को भी तुरंत जानकारी दे दी गई. ताकि सियार को पकड़ा जा सके और आगे की घटनाओं को रोका जा सके.

लोगों से सतर्क रहने की अपील की

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय का माहौल बना हुआ है. प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है. वन विभाग की टीम ने मामले की जानकारी मिलते ही जंगल में सियार की तलाश शुरू कर दी है. गांव वालों को कहा गया है कि जब तक सियार को नहीं पकड़ लिया जाता. वह सावधान रहें और अनहोनी से बचने के लिए बिना वजह बाहर भी न आएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.