Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आर्थिक लाभ के लिए विनायक चतुर्थी के दिन करें ये खास उपाय

41

इंदौर। विनायक चतुर्थी का सनातन धर्म में अधिक महत्व होता है। चतुर्थी का पर्व महीने में दो बार मनाया जाता है, शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में। इस बार पौष माह में विनायक चतुर्थी 14 जनवरी 2024 को पड़ रही है। यह दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा और व्रत करने से खूब लाभ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विनायक चतुर्थी पर कुछ खास उपाय करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। आइए, जानते हैं विनायक चतुर्थी के दिन कौन-से उपाय करने चाहिए।

विनायक चतुर्थी पर करें ये उपाय

– ऐसा माना जाता है कि शमी के पेड़ की पूजा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। यह उपाय बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आर्थिक संकट से दूर होता है और कष्टों से राहत मिलती है।

– विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान भगवान गणेश को मोदक, फल, फूल, दूर्वा और चंदन चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

– अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के सामने दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और कर्ज की समस्या दूर होती है।

– अगर आपके जीवन में कई सारी परेशानियां चल रही है, तो भगवान गणेश की पूजा के समय उन्हें सिन्दूर चढ़ाना शुभ होता है। बप्पा को सिंदूर लगाते समय इस मंत्र का जाप करें।

– सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥

– भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए विनायक चतुर्थी के अवसर पर नीचे दिए गए मंत्र स्तुति का पाठ करें। माना जाता है कि इससे हर कार्य में सफलता मिलती है।

गजाननं भूत गणादि सेवितं

कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्

उमासुतं शोक विनाशकारकम्

नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.