Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

भोपाल में पांच कोरोना संक्रमित मिले, पिछले हफ्ते भी मिले थे पांच मरीज

43

भोपाल। कोरोना के नए वेरिएंट के दस्तक देने के बाद भोपाल में लगातार कोविड के मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में एक साथ पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी मरीज सर्दी, जुखाम और बुखार से पीड़ित हैं। बताया गया कि इलाज के बाद भी आराम न मिलने पर सभी की कोविड जांच कराई गई थी। जांच में पांचों लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। संक्रमित मरीज पुरुष है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही जिले में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

यहां पर यह बता दें कि इससे पहले दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भी एक दिन में कोरोना के पांच मरीज मिले थे, जिनमें से 03 एक ही परिवार के थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में दिसंबर 2023 अब तक 779 जांच में 23 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 16 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले सर्दी-खांसी के मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। कोरोना का यह वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है। चार-पांच दिन में मरीज खुद ठीक हो जाता है। लोगों को मास्क, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ-साथ रक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। अगर किसी रोगी में लक्षण मिलते हैं तो वह होम क्वारंटीन हो सकता है। कोरोना से बचाव के ल‍िए आम जनता को भी जागरुक रहने की जरूरत है। यह वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेक‍िन इसका मतलब यह नहीं की आप च‍िंता ना करे। सावधानी से रहें और सार्वजनिक जगहों पर मास्‍क का उपयोग करें।

  1. संक्रमित मरीज पुरुष हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.