Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

विपक्ष के आरापों पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को आया गुस्सा, बोले- BJP कार्यकाल में राम मंदिर बनना हमारी गलती नहीं

59

नई दिल्ली। राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस दिन का 500 सालों से राम भक्त इंतजार कर रहे थे। राम मंदिर को लेकर भाजपा व विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को विपक्षी दलों के नेताओं के आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी गलती नहीं है कि राम मंदिर हमारे कार्यकाल में बन रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राजनीति कहां हो रही है? ट्रस्ट (अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट) की तरफ से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले आयोजन के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को निमंत्रण दिया है। यह हमारी गलती नहीं है कि राम मंदिर हमारे कार्यकाल में बनकर तैयार हो रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्यमंत्री शामिल होंगे। उनके साथ इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सहित 5 लोग रहेंगे। 16 जनवरी से सप्ताह भर पहले ही मुख्य समारोह शुरू हो जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.