Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

कुंडली में इस योग के बनने से बनते हैं धनवान, जानें कौन से ग्रह हैं जिम्मेदार

47

इंदौर। हर व्यक्ति चाहते हैं कि उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि हो। आज हम ऐसे भौतिकवादी युग में रहते हैं, जहां धन और संपत्ति का महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है। यही कारण है कि हर व्यक्ति आज लगातार यह कोशिश करता है कि किसी तरह ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाया जा सके और खुद की वित्तीय स्थिति पर पहले से बेहतर बनाया जा सके। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष शुभ योग व ग्रहों के बारे में भी उल्लेख मिलता है, जो धन लाभ कराने में अहम भूमिका निभाते हैं।

धन की बचत करते हैं ये ग्रह

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, धन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में किसी भी जातक की कुंडली में बुध, शुक्र व बृहस्पति ग्रह अहम भूमिका निभाते हैं। जिन लोगों की कुंडली में ये 3 ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं तो जातक को धन लाभ होता है और धन की बचत भी होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुंडली में 6 वां भाव धन की बचत से जुड़ा है और 11 वां भाव आय को प्रभावित करता है। यदि कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में है तो व्यक्ति सोच समझकर खर्च करता है।

 

इस योग के कारण अमीर बनता है व्यक्ति

कुंडली के दूसरे भाव को धन का भाव माना जाता है, जो पैतृक संपत्ति को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर 11वें भाव को लाभ का भाव माना जाता है। इस भाव में यदि बुध और बृहस्पति ग्रह मजबूत स्थिति में रहते हैं तो मेहनत के दम पर व्यक्ति खूब लाभ कमाता है। चौथे भाव से जमीन और संपत्ति के जरिए आर्थिक लाभ होता है। वहीं कुंडली में दूसरे भाव के स्वामी लाभ भाव में विराजमान हो तो जातक मालामाल हो जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.