Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

पिता करता रहा 4 साल से नाबालिग से दुष्कर्म, बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी फरार…

59

छतरपुर  : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक बेटी ने अपने पिता पर ही बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के आरोप पर पुलिस ने पास्को एक्ट सहित बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

●क्या है मामला…

जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 21 वर्षीय युवती ने लवकुशनगर थाना पहुंच कर अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता पिछले 4 सालों से उसके साथ रेप कर रहा था। पीड़िता वर्तमान में 21 वर्ष की है और जब उसने अपने पिता पर आरोप लगाया था तब वह 17 वर्ष की थी पिता पर आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ 4 सालों से लगातार संबंध बनाए हैं।

●आरोपी पिता पर 10 हजार का इनाम घोषित…

छतरपुर एसपी अगम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर पास्को एक्ट सहित बलात्कार की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उस पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला पिता बेटी से जुड़ा हुआ है। इसीलिए पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

पिता 4 साल से कर रहा था बलात्कार…

पीड़िता ने अपने पिता पर ही पिछले 4 सालों से लगातार बलात्कार करने का आरोप लगाया है पीड़िता ने थाने पहुंचकर इस बात की शिकायत की कि उसका पिता उसके साथ जबरन डरा धमका कर बलात्कार करता आ रहा था जिसकी शिकायत उसने कई बार अपने अन्य परिजनों से भी की लेकिन किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और 4 साल बाद अपने पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

●पुलिस बारीकी से कर रही जांच…

क्योंकि मामला बाप बेटी के संबंधों से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है छतरपुर एसपी आगम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के मामलों में पुलिस बेहद गंभीरता दिखती है हम चाहते हैं कि किसी भी प्रकार की इस मामले में कोई चूक ना हो इसलिए इसके लिए अलग से एक जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। फिलहाल पिता के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पर 10000 का इनाम भी घोषित किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.