Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले के बाद भारत सख्त, विदेश मंत्री ने खालिस्तान समर्थकों को लेकर कही ये बात

53

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के नेवार्क शहर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने की घटना सामने आई है। खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर के स्थित कुछ पेंटिंग को तोड़ दिया दिया है। इस घटना के बाद अब नेवार्क पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भारत ने जताया कड़ा एतराज

इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत के बाहर अलगाववादी ताकतों को जगह नहीं मिलनी चाहिए। हमारे दूतावास ने वहां की सरकार और पुलिस को शिकायत की है, जांच जारी है। विदेश मंत्री ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को में भारतीय एजेंसियों ने सख्त रुख अपनाया है। भारतीय अधिकारी ने अमेरिकी जांच एजेंसियों के सामने तत्काल जांच करने और तोड़फोड़ करने वालों के खालिस्तानी समर्थरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दबाव डाला है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि हम नेवार्क में एसएमवीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा करते हैं। मंदिर में तोड़फोड़ की इस घटना से भारतीय समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

खालिस्तानियों की करतूत पहली बार नहीं

विदेश में खालिस्तानी समर्थकों की ऐसी करतूत पहली बार नहीं हुई है। अमेरिका से पहले ऑस्ट्रेलिया में भी कई बार खालिस्तानी समर्थकों की द्वारा ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब दो माह पहले ऑस्ट्रेलिया में भी खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया था और उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर ही हमला कर मंदिर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई शहर मेलबर्न में जनवरी 2023 में 3 हिंदू मंदिरों में खालिस्तानियों ने हमला किया था और खालिस्तान आंदोलन के समर्थन में नारे लगाए थे।

भारत ने जताया था विरोध

हिंदू मंदिरों पर लगातार खालिस्तान समर्थकों की ओर से लगातार हमले पर भारत सरकार ने भी आपत्ति जताई थी और तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.