Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

दिल्लीवालों ने जमकर मनाया नए साल का जश्न, एक दिन में ही बिक गईं शराब की लाखों बोतलें

48

नई दिल्ली। नए साल पर दिल्ली में लोगों ने खूब जश्न मनाया। दिल्ली वालों ने नए साल पर 24 लाख शराब बोतलें पी लीं। केवल 31 दिसंबर को ही 24 लाख 724 बोतलें लोगों ने खरीदी है। 30 दिसंबर को यह आंकड़ा 17 लाख 79 हजार 379 था।

31 दिसंबर को खूब शराब खरीदी गई है। यह अब तक दिसंबर माह में किसी एक दिन में सबसे अधिक है। पिछले साल यानि 31 दिसंबर 2022 से अगर तुलना करें तो चार लाख बोतलें अधिक बिकी हैं। दिसंबर महीने में पांच करोड़ बोतलें दिल्ली वालों ने खरीदी हैं। पिछले साल दिसंबर माह में 98 लाख 19 हजार 731 बोतलें कम बिकी थीं।

नए से एक दिन पहले जमकर हुई खरीदी

2022 के दिसंबर महीने में दिल्ली की 520 दुकानों से 3 करोड़ 99 लाख 60 हजार 509 शराब की बोतलें बिकी थीं। 2023 के दिसंबर महीने में दिल्ली की 635 दुकानों से 4 करोड़ 97 लाख 80 हजार 240 शराब की बोतलें बेची गई थीं। अधिकारियों ने कहा कि नए साल की वजह से एक दिन पहले शराब की बहुत बिक्री हुई। 30 दिसंबर को 2022 में 4 लाख 66 हजार 353 बोतलें बिकी थीं। इस साल 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 17 लाख 79 हजार 379 बोतलों का हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.