Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

अयोध्या राम मंदिर की आरती में होना चाहते हैं शामिल, तो जानिए कैसे ऑनलाइन करें पास की बुकिंग

42

इंदौर। राम मंदिर के लोकार्पण की तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसके लिए खास बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सात दिवसीय महोत्सव 16 जनवरी से शुरू होगा। यदि आप प्रभु श्रीराम की आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो जानिए आरती का समय और कैसे इसका पास बुक कर सकते हैं।

ऑनलाइन या ऑफलाइन ले सकते हैं पास

अयोध्या राम मंदिर में आरती पास के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। पास मंदिर के पास बने काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। पास के बिना आरती में शामिल नहीं हो पाएंगे।

अयोध्या राम मंदिर आरती का समय

रामलला की आरती दिन में तीन बार सुबह 6.30 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे भोग आरती और संध्या आरती 7.30 बजे होती है। अगर आप आरती में शामिल होना चाहते हैं तो बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए बुकिंग 28 दिसंबर से शुरू हो गई है।

अयोध्या राम मंदिर आरती के लिए पास ऑनलाइन कैसे बुक करें?

  • सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट https://srjbtkshetra.org/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद पास आरक्षित करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर तिथि, आरती की तारीख और श्रद्धालु की संख्या की जानकारी भरें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालें।
  • मंदिर में प्रवेश करते समय पास को काउंटर पर जमा कर दें। फिर आरती के लिए मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।

राम मंदिर आरती पास बुकिंग के लिए दस्तावेज

आरती पास पाने के लिए आपको आईडी दिखानी होगी। इसके लिए चार पहचान पत्रों में से कोई एक होना जरूरी है।

1. आधार कार्ड

2. पासपोर्ट

3. ड्राइविंग लाइसेंस

4. वोटर आईडी कार्ड

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.