Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष...

शिवराज ने लगाया जनता दरबार, सुनीं शिकायतें पहले दिन 300 से अधिक लोग पहुंचे

44

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने नए आवास पर जनता दरबार लगाया। यहां पर उनके विधानसभा क्षेत्र बुदनी, भोपाल और आसपास के जिलों के 300 से अधिक लोग शिकायत लेकर पहुंचे। शिवराज ने सभी की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभाग व अधिकारियों से बात कर निराकरण का आश्वासन भी दिया।

शिवराज के पैतृक गांव जैत के नजदीकी गांव नारायणपुर से आई रामेती बाई ने कहा कि रेत माफिया उनके खेत से डंपर निकाल रहे हैं, जिससे फसल बर्बाद हो रही है। इसकी शिकायत बुदनी के एसडीएम राधेश्याम बघेल से की थी तो उन्होंने कहा कि मैं रेत वगैरह के काम में नहीं जा पाऊंगा।

रामेती ने एसडीएम से बातचीत का वीडियो भी दिखाया। बुदनी से ही आए एक अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी रेत माफिया की मदद कर रहे हैं और किसानों को धमका रहे हैं। भोपाल की पद्मा बाई ने कहा कि फार्म भरने के बाद भी लाड़ली बहना योजना की राशि उन्हें नहीं मिली है।

आधार कार्ड में उनकी उम्र गलत लिख दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से भी भेंट की और उन्हें जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान बुधवार को ही मुख्यमंत्री आवास छोड़कर बी-8, 74 बंगला में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने कहा था हर दिन सुबह 11 बजे से 12.50 बजे तक आमजन से मिलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.