Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

घने कोहरे के कारण 110 फ्लाइट और 25 ट्रेनें प्रभावित, आगरा एक्सप्रेव से पर वाहन भिड़े, 1 की मौत

46

नई दिल्ली। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं उत्तर भारत के अधिकांश राज्य कड़ाके की ठंड और कोहरे के आगोश में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश शहरों में कोहरे की घनी चादर नजर आई। इसका असर आम जनजीवन और यातायात पर देखा गया।

Indian Railways: घने कोहरे का असर, दिल्ली से आने-जाने वाली ट्रेनें लेट

उत्तर रेलवे ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में छाए घने कोहरे के कारण उत्तरी क्षेत्र में अब तक 14 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने एक बयान में कहा, कोहरे या कम दृश्यता के कारण 14 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली में देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में शामिल हैं – पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति, इलाहाबाद-नई दिल्ली प्रयागराज, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला, गया-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति, चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस, हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना, हबीबगंज-नई दिल्ली भोपाल एक्सप्रेस, खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस और वास्को-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, जानिए अपने प्रदेश का न्यूनतम तामपान

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
  • आईएमडी ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा से लेकर बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।
  • आईएमडी द्वारा जारी सैटेलाइट इमेज में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर कोहरे की परत दिखाई दे रही है।

अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच रहा। राजस्थान, पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और उत्तर के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच है। छत्तीसगढ़ और झारखंड में तापमान 11-12 डिग्री के बीच है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.