Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

पिता को मोबाइल पर सॉरी पापा मैसेज भेज कर दसवीं के छात्र ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

47

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्र दसवीं क्लास में था। बच्चे का शव उसके घर के कमरे में पड़ा हुआ मिला है। छात्र ने खुद के सीने में गोली मारी है। पास में ही पिस्तौल मिली फॉरेंसिक टीम अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस इस मामले में हत्या से लेकर अलग-अलग तथ्यों को सामने रखते हुए जांच कर रही है।

यह पूरी घटना आईबीडी कॉलोनी की है। मंगलवार को छात्र के माता-पिता शाम को घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पिता प्रदीप अरजिया ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। जब काफी देर तक छात्र ने गेट नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा गया।

दरवाजा तोड़कर जैसे ही छात्र का पिता घर के अंदर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उनका बेटा अंश के शरीर से खून निकल रहा था और वह जमीन पर पड़ा था। परिजन उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टि में पुलिस को लग रहा है कि अंश ने खुद को गोली मारी है। अंश मदर टेरेसा स्कूल में 10वीं का छात्र था।

जब यह पूरी घटना हुई तब छात्र घर में अकेला था। छात्र की मां कॉलोनी की महिलाओं के साथ कहीं गई हुई थी। वह कुछ समय पहले ही कोचिंग से लौटा था। मृतक छात्र ने कुछ देर पहले अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी में क्रिकेट और फुटबॉल भी खेली थी। अंश ने आत्महत्या से पहले पिता को मैसेज किया था, जिसमें उसने ‘सॉरी पापा’ लिखा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.