Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

साल के पहले दिन 1 जनवरी को बनेंगे 5 शुभ संयोग, ये उपाय करेंगे तो होगा आर्थिक लाभ

49

 इंदौर। साल 2023 जल्द ही विदा लेने वाला है और साल 2024 के स्वागत के लिए हर कोई तैयारी में जुटा है और यही कामना कर रहे हैं कि आने वाला साल आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा। ज्योतिष के हिसाब से भी देखा जाए तो वर्ष 2024 के पहले ही दिन 1 जनवरी को 5 शुभ संयोग निर्मित हो रहे हैं, जीवन में खुशियां ला सकते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, 1 जनवरी 2024 को जो 5 शुभ संयोग निर्मित हो रहे हैं, उस दौरान ये उपाय करेंगे तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।

सोमवार के साल की शुरुआत

सबसे प्रमुख बात ये है कि साल के पहले दिन की शुरुआत सोमवार के साथ हो रही है। यह काफी शुभ माना जाता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सोमवार से यदि साल की शुरुआत हो रही है तो यह साल समृद्धिदायक और सुख प्रदान करने वाला माना जा सकता है।

आदित्य मंगल योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी 2024 को सूर्य और मंगल देव धनु राशि में विराजमान रहेंगे। इन ग्रहों की युति के कारण आदित्य मंगल योग निर्मित हो रहा है, जिससे जातक को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होगी। देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

लक्ष्मी नारायण योग

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, शुक्र देव और बुध देव की युति से लक्ष्मी नारायण योग निर्मित होता है। लक्ष्मी नारायण योग के दौरान भगवान विष्णु की आराधना करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को धन लाभ होता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी शांति बनी रहती है।

गजकेसरी योग

साल के पहले दिन चंद्रमा भी सिंह राशि में विराजमान रहेंगे और साथ ही 29 दिसंबर को मेष राशि में गुरु मार्गी होंगे। ऐसे में साल गुरु की पांचवी दृष्टि सिंह राशि पर होगी। ऐसी स्थिति में गजकेसरी योग निर्मित होगा। इससे जातक को हर कार्य में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अच्छे पद की प्राप्ति होगी।

आयुष्मान योग

1 जनवरी को सुबह-सुबह 03.31 से अगले दिन 2 जनवरी 2024 को सुबह 04.36 तक आयुष्मान योग रहेगा। आयुष्मान योग में शिव, गणेश जी की साधना करना शुभ होगा। इससे व्यक्ति को दीर्घायु प्राप्त होती है। स्वास्थ्य में सुधार होता है।

जरूर करें ये उपाय

  • नए साल के पहले दिन गणेश जी की पूजा जरूर करें।
  • पहले दिन भगवान शिव और विष्णु जी का अभिषेक करें।
  • मां लक्ष्मी को कमलगट्‌टा चढ़ाएं।
  • तांबे के सूर्य की प्रतिमा की स्थापना करें।
  • 1 जनवरी 2024 सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.